देश में चार दिन बाद एक दिन में चार लाख से कम नए मामले

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में चार दिनों बाद पहली बार एक दिन में चार लाख से कम नए मामले मिले हैं और दैनिक मौतों का आंकड़ा भी चार हजार से कम रहा हुआ है। नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की बीच का फासला भी तेजी से कम हो रहा है। जहां पहले इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में एक महीने से ज्यादा समय के बाद 50 हजार से कम मरीज मिले हैं और मरने वालों की संख्या भी घटी है।

देश में एक दिन में 3,66,317 कोरोना के नए मामले मिले, 3,747 मरीजों की मौत

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से रविवार देर रात तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,66,317 नए मामले मिले हैं। पिछले चार दिनों से रोज चार लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे। इस दौरान 3,747 और मरीजों की मौत हुई है। पिछले दो दिनों से चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही थीं। 3,53,580 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 26 लाख 62 हजार को पार कर गया है। इनमें से अब तक एक करोड़ 86 लाख 65 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,46,146 मरीजों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 37,41,368 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में पांच अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में 48,401 नए मरीज, 572 लोगों की मौत

इस दौरान महाराष्ट्र में 48,401 नए मरीज पाए गए हैं और 572 लोगों की मौत हुई है। पांच अप्रैल के बाद पहली बार महाराष्ट्र में 50 हजार से कम मामले मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में रोजाना आठ सौ से ज्यादा मौतें हो रही थी, वह भी कम हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल समेत अन्य कई राज्यों में दैनिक मामलों में कमी आई है, लेकिन कर्नाटक में हालात नहीं सुधर रहे। यहां 47,930 नए केस मिले हैं और 490 मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश में 294, दिल्ली में 273, तमिलनाडु में 236, पंजाब में 191, छत्तीसगढ़ में 189, राजस्थान में 159 और हरियाणा में 151 और मरीजों की जान गई है।

शनिवार को 18.65 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 18,65,428 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30 करोड़ 22 लाख 75 हजार 471 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। संक्रमण की औसत राष्ट्रीय दर करीब साढ़े सात फीसद है।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 48,401 51.01

कर्नाटक 47,930 19.34

केरल 35,801 19.02

तमिलनाडु 28,897 13.80

उत्तर प्रदेश 23,175 15.03

आंध्र प्रदेश 22,164 12.87

बंगाल 19,441 9.93

राजस्थान 17,921 7.56

हरियाणा 13,548 6.15

दिल्ली 13,336 13.23

प्रति 10 लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत (15,864) से ज्यादा मामलों वाले राज्य

1- जम्मू-कश्मीर 15,210

2- अंडमान निकोबार 15,133

3- पंजाब 14,089

4- दादरा नगर हवेली 13,961

5- सिक्किम 13,692

6- अरुणाचल प्रदेश 12,609

7- तेलंगाना 12,377

8- मणिपुर 11,105

9- ओडिशा 11,054

10- गुजरात 10,302

11- बंगाल 9,580

12- त्रिपुरा 8,923

13- राजस्थान 8,895

14- असम 7,957

15- मध्य प्रदेश 7,605

16- झारखंड 7,153

17- नगालैंड 6,925

18- उत्तर प्रदेश 6,111

19- मिजोरम 5,957

20- मेघायल 5,622

21- बिहार 4,545

प्रति 10 लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत (15,864) से ज्यादा संक्रमित वाले 15 राज्य

1- हिमाचल प्रदेश 16,493

2- तमिलनाडु 17,009

3- उत्तराखंड 20,442

4- हरियाणा 20,836

5- आंध्र प्रदेश 23,104

6- कर्नाटक 27,217

7- छत्तीसगढ़ 28,201

8- महाराष्ट्र 40,576

9- चंडीगढ़ 41,815

10- पुडुचेरी 48,370

11- लक्षद्वीप 48,588

12- केरल 51,117

13- लद्दाख 51,979

14- दिल्ली 69,097

15- गोवा 70,898

मई से संक्रमण दर में वृद्धि

दिनांक संक्रमण दर (प्रतिशत में)

1- 6.65

2- 6.74

3- 6.83

4- 6.92

5- 7.01

6- 7.10

7- 7.20

8- 7.29

9- 7.50

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!