एमपी में बेटी का शव खाट पर लेकर 25 किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हुआ लाचार पिता

सिंगरौली:मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पिता को अपने बेटी का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए खाट पर लेकर 25 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ा। इसमें पुलिस ने न तो कोई मदद की और ना ही कोई वाहन उपलब्ध कराया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का मामला: बेटी के पिता की लाचारी:यह मामला जिले की निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़ई गांव का है। यहां धिरपति प्रसाद गोंड की 16 वर्षीय बेटी पार्वती ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। स्वजन की सूचना पर निवास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास भेजने का निर्णय लिया, लेकिन शव को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए वाहन न मिलने से मजबूरन मृतका के पिता को खाट का सहारा लेना पड़ा। पिता बेटी का शव खाट पर लेकर पोस्टमार्टम कराने गांव से 25 किलोमीटर दूर निवास कस्बा पहुंचा।

पिता ने कहा- हम गुहार लगाते रहे, लेकिन हमारी किसी ने नहीं सुनी

धिरपति का कहना है कि हम गुहार लगाते रहे, लेकिन हमारी किसी ने नहीं सुनी। इसलिए मजबूरी में शव को इस तरह लेकर आ गए।

पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश

मेरे संज्ञान में यह मामला अभी आया है। मैंने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी– वीरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!