कुएंं में गिरा तेंदुए का शावक, मां से फिर मिलन की खातिर जंगल में छोड़ा

गंधवानी।

धार जिले के गंधवानी विकासखंड मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम मल्हेरा में एक किसान के खेत के कुएं में तेंदुए का शावक गिर गया था। मां से बिछड़े यह शावक रात को अंधरे में कुएं में गिरा था। ग्रामीणों व वन विभाग ने इस एक साल के बच्चे की जान बचा ली। करीब पांच घंटे मशक्कत की। वन विभाग ने इस शावक को फिर से सुरिक्षत जंगल में छोड़ दिया है ताकि फिर मां से मिल जाए।

किसान रूप सिंह जब सुबह अपने खेत पर गया तो उसने कुएं में तेंदुए के बच्चे को देखा। तेंदुए का बच्चा कुएं में था और कुएं में पानी भरा हुआ था। किसान ने तत्काल इसकी सूचना गांव वालों को और वन विभाग को दी।

तेंदुए के शावक को बचाने के लिए पानी की दो 2 से 3 मोटर लगाकर कुएं से तत्काल कुएं को खाली किया। इस बीच वन विभाग का अमला भी ग्राम मल्हेरा रूप सिंह के खेत में पहुंच गया। वन विभाग व गांव वालों ने मिलकर रस्सी के माध्यम से पिंजरे को कुएं में उतारा। रेस्क्यू करके शावक को बाहर निकाला।

वन विभाग के एसडीओ संतोष रनसुरे व रेंजर एस चौहान ने बताया कि तेंदुए का यह शाव एक वर्ष का है। इसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसकी मां आसपास ही होंगी। इसलिए इसे जंगल में वापस सुरिक्षत स्थान पर छोड़ा जाएगा। इस पूरे मामले में गांव के लोगों की तत्परता व वन विभाग की सक्रियता के चलते शावक को बचा लिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!