खान चाचा रेस्टोरेंट से बरामद ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी

नई दिल्ली कोरोना संकट के दौरान दक्षिणी दिल्ली के खान मार्केट में स्थित खान चाचा रेस्टोरेंट से बरामद हुए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मामले की जांच को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच अब इस गोरखधंधे की कड़ियां जोड़कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करेगी।  

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को खान मार्केट स्थित खान चाचा रेस्टोरेंट से 96 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बरामद किए थे। पुलिस ने यह जब्ती कारोबारी नवनीत कालरा पर दूसरे दिन कार्रवाई के दौरान की।इससे पहले छह मई को लोधी कॉलोनी पुलिस टीम ने सेंट्रल मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट और छतरपुर स्थित एक फॉर्म हाउस से 419 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस की टीम रेस्टोरेंट के संचालक नवनीत कालरा के आने ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

साउथ दिल्ली के रेस्टोरेंट्स में पुलिस की छापेमारी, अब तक 524 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बरामद

कालरा रेंस्टोरेंट से ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और फिर 524 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बरामद कर लिए। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गौरव सिंह और अन्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे छापेमारी जारी है।

छापे कालरा से जुड़े 

अभी तक जितनी भी जगहों पर छापेमारी की गई है वह सभी कारोबारी नवनीत कालरा से संबंधित थीं। ऐसे में पुलिस अब नवनीत की तलाश कर रही है। पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए है।

यूरोप से मंगाए गए थे ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

सूत्रों के अनुसार, नवनीत कालरा ने लंदन ने रहने वाले अपने दोस्त की कंपनी मैट्रिक्स सैल्यूसर के संपर्कों की सहायात से यूरोप से ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मंगाए थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!