बिहार में कल से 18 से ऊपर के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

पटना |बिहार में 18 + कोरोना वैक्‍सीन के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्‍य सरकार ने ऐलान किया है कि नौ मई यानी कल से बिहार में 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी वैक्‍सीन की डोज बिहार को मिल गई है। बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य महकमे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है कि राज्‍य को कोरोना वैक्‍सीन की करीब 3.5 लाख डोज मिल गई है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को पूरी तरह मुफ्त में टीका लगाया जाएगा।

पहले से रजिस्‍ट्रेशन कराना है जरूरी

18 से 44 वर्ष की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहले रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी है। यह रजिस्‍ट्रेशन कोविन ऐप, आरोग्‍य सेतु ऐप या फिर उमंग ऐप के जरिए किया जा सकता है। रजिस्‍ट्रेशन के लिए आपको किसी पहचान पत्र का ब्‍योरा और मोबाइल नंबर देना जरूरी है। रजिस्‍ट्रेशन के बाद आपको अपने नजदीकी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में टीकाकरण के लिए स्‍लॉट बुक करना होगा। पहले से रजिस्‍ट्रेशन करा चुके व्‍यक्ति भी स्‍लॉट बुक कर सकेंगे। अभी उन्‍हीं केंद्रों पर स्‍लॉट बुकिंग का ऑप्‍शन मिलेगा, जहां टीकों की खेप उपलब्‍ध करा दी गई है। जैसे-जैसे टीकों की सप्‍लाई अस्‍पतालों तक होगी, स्‍लॉट बुकिंग के लिए अधिक से अधिक जगह पर ऑप्‍शन मिलेगा।

मुफ्त में लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही फ्री में वैक्सीन देने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में वैक्सीन की उपलब्धता नहीं हो पाने की वजह से बिहार में 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण को लेकर बना संशय खत्म हो गया है। बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल महीने की 18 तारीख को ही एक करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति का ऑर्डर सीरम इंस्टीट्यूट को दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!