ब्रिटिश एयरवेज के विशेष चार्टर विमान के जरिए दिल्ली पहुंच रही आपात सहायता

ब्रिटिश एयरवेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बोइंग 777-200 विमान से आक्सीजन सिलेंडर और आक्सीजन संकेन्द्रक मशीनों सहित भारत को आपात सहायता पहुंचायी है। भारत में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कि आईएजी कार्गो और ब्रिटिश एयरवेज का महामारी के दौरान लंदन और भारत के बीच हवाई संपर्क बराबर बना है। उड़ानों के जरिये अनुदान सहायता को भारत पहुंचाया जा रहा है। एयरवेज ने नयी खेप एक विशेष चार्टर विमान के जरिये भेजी है। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि उसने एक विशेष प्रोजैक्ट टीम तैयार की है जो उड़ान की व्यवस्था करती है। इसी टीम ने उड़ान संख्या बीए257एफ का प्रबंधन किया और यह उड़ान 5.45 बजे (स्थानीय समय)बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच गई।

इस चार्टर उड़ान में भारतीय उच्चायोग और दूसरे धर्मार्थ संगठनों द्वारा दी गई हजारों वस्तुयें भारत पहुंचाई गई हैं। इसमें कई आक्सीजन सिलेंडर हैं, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर तथा ब्लड आक्सीजन सेचुरेशन मानिटर्स आदि कई तरह की चिकित्सा सामग्री हैं। इसके साथ ही एयरलाइन ने जरूरतमंद परिवारों को देखभाल के पैकेज भी भेजे हैं। ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ सीन डोयल ने कहा कि ब्रिटिश एयरवेज भारत के अपने मित्रों के साथ लगातार खड़ी है। ऐसे समय जब भारत एक गंभीर संकट के दौर से गुंजर रहा है एयरलाइन मदद के लिये उनके साथ खड़ी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!