बंगाल में हिंसा जारी, अब विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से लगातार जारी राजनीतिक हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि उन पर खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा के पंचखुड़ी में हमला किया गया है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला दोपहर लगभग एक बजे के आसपास हुआ है और हमले में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के ड्राइवर राहुल सिन्हा को चोटें आई हैं तथा गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। टूटी हुई गाडिय़ों के अंदर लाठी- डंडे व पत्थरों के टुकड़े पड़े हुए नजर आ रहे हैं। ड्राइवर के अलावा काफिले के साथ चल रहे दो और लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बड़ी संख्या में उपद्रवियों की भीड़ दिख रही है जो ईंट व पत्थर बरसा रहे हैं। विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने उनके काफिले पर हमला किया है। उनका कहना है कि जब पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हिंसा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए वे जा रहे थे, तभी रास्ते में 40 से 50 की संख्या में तृणमूल के गुंडों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ईंट व पत्थरों से हमला किया। हालांकि मुरलीधरन सुरक्षित हैं लेकिन उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। साथ ही उनके काफिले के साथ चल रहे कई मीडिया कर्मियों को भी चोटें आई है। मुरलीधरन ने कहा है कि यह मेरे ऊपर नहीं बल्कि लोकतंत्र के ऊपर हमला है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!