5जी ट्रायल में हिस्सेदारी नहीं मिलने से चीन बेचैन

नई दिल्ली ।

भारत में 5जी सेवा के लिए ट्रायल में चीनी कंपनियों को भागीदारी नहीं मिलने से चीन में बेचैनी है। भारत की नई दूरसंचार नीति पर चिंता जताते हुए चीन ने कहा है कि यह कदम संबंधित भारतीय उद्योग में नवाचार और विकास के अनुकूल नहीं है। भारत में 5जी सेवा के लिए ट्रायल में चीनी कंपनियों को भाग लेने की इजाजत नहीं दी गई है। मंगलवार को दूरसंचार विभाग ने लगभग एक दर्जन कंपनियों को 5जी तकनीक पर ट्रायल करने की अनुमति दी थी। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस जियो इंफोकाम लिमिटेड, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और एमटीएनएल को 5जी ट्रायल की इजाजत दी गई है। इन कंपनियों ने मूल उपकरण निर्माता कंपनियों और तकनीक प्रदाताओं एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग और सी-डाट के साथ करार किया है। भारत में कई वर्षो से काम कर रही हुआवे या जेडटीई इस सूची में शामिल नहीं है।

भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जियाओजियान ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें इस बात की चिंता और अफसोस है कि चीनी दूरसंचार कंपनियों को भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ 5जी ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई। संबंधित चीनी कंपनियां भारत में कई वर्षो से काम कर रही हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर दिए हैं और भारत के दूरसंचार ढांचे के निर्माण में योगदान दिया है। चीनी कंपनियों को ट्रायल से बाहर रखना उनके वैधानिक अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचाएगा। इसके अलावा इससे भारतीय औद्योगिक विकास का माहौल भी बाधित होगा।

अमेरिका ने किया चीनी कंपनियों को ट्रायल से बाहर रखने का स्वागत

अमेरिका के वरिष्ठ सांसदों ने भारत द्वारा 5जी ट्रायल में चीनी कंपनियों को शामिल होने की इजाजत नहीं देने के फैसले का स्वागत किया है। चाइना टास्क फोर्स के अध्यक्ष माइकल मैक्काल ने कहा, हुआवे और जेडटीई को 5जी ट्रायल से बाहर रखने का फैसला भारत और दुनिया के लिए अच्छी खबर है। चीन के कानून के अनुसार, हुआवे और जेडटीई समेत कोई भी कंपनी कहे जाने पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए काम करेगी। सांसद माइक वाल्ट्ज ने भी इस फैसले के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भारत चीन का मुकाबला करने और हमारी आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने में अहम मददगार साबित होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!