मध्‍य प्रदेश में कोरोना संकट से निपटते ही फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल

भोपाल ।

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक मध्य प्रदेश में 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो चुके हैं। कोरोना संकट से निपटने के बाद एक बार फिर उपचुनाव का बिगुल बजेगा। इस बार खंडवा लोकसभा क्षेत्र के साथ जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव होंगे। इसमें कांग्रेेस और भाजपा की चुनावी परीक्षा होगी। 15वीं विधानसभा का रिकॉर्ड देखें तो भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। उपचुनाव में बीस सीटें भाजपा ने और 11 कांग्रेस ने जीती हैं।

मध्य प्रदेश में पंद्रहवीं विधानसभा के गठन के बाद से उपचुनाव होने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अभी भी जारी है। पिछले दिनों दमोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ, जो कांग्रेस के पक्ष में रहा। यह सीट कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई थी। प्रदेश में कुल 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो चुके हैं।

इनमें 28 सीटें विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी। वहीं, तीन सीटें जौरा, आगर और ब्यावरा विधायकों का निधन होने से रिक्त हुई थीं। अब दो सीटें जोबट और पृथ्वीपुर सीट भी विधायकों के निधन की वजह से खाली हो गई हैं। उधर, खंडवा लोकसभा सीट भी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से रिक्त हो गई है। यहां भी उपचुनाव कराए जाएंगे।

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर की रिपोर्ट आने पर सीट रिक्त होने की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके आधार पर निर्वाचन कार्यालय चुनाव आयोग को सूचना भेजेगा। बताया जा रहा है कि अब कोरोना संकट से निपटने के बाद यहां उपचुनाव कराए जाएंगे। बारिश के बाद तीनों उपचुनाव एक साथ होंगे। इसके साथ ही एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनावी मैदानी में आमने-सामने होंगे।

अब तक हो चुके हैं 31 विस क्षेत्रों में उपचुनाव

सीट- विजेता- दल

छिंदवाड़ा- कमल नाथ- कांग्रेस

झाबुआ- कांतिलाल भूरिया- कांग्रेस

जौरा- सूबेदार सिंह सिकरवार-भाजपा

सुमावली-अजब सिंह कुशवाह- कांग्रेस

मुरैना-राकेश मावई-कांग्रेस

रविंद्र सिंह तोमर-दिमनी-कांग्रेस

अंबाह-कमलेश जाटव- भाजपा

मेहगांव-ओपीएस भदौरिया-भाजपा

गोहद-मेवाराम जाटव-भाजपा

ग्वालियर- प्रद्युम्न सिंह तोमर-भाजपा

ग्वालियर पूर्व- डॉ.सतीश सिकरवार-कांग्रेस

डबरा-सुरेश राजे-कांग्रेस

भांडेर- रक्षा संतराम सरौनिया-भाजपा

करैरा-प्रागीलाल जाटव-कांग्रेस

पोहरी-सुरेश धाकड;-भाजपा

बमोरी-महेंद्र सिंह सिसोदिया-भाजपा

अशोकनगर-जजपाल सिंह जज्जी-भाजपा

मुंगावली-बृजेंद्र सिंह यादव-भाजपा

सुरखी-गोविंद सिंह राजपूत-भाजपा

मलहरा-प्रद्युम्न सिंह लोधी- भाजपा

अनूपपुर-बिसाहूलाल सिंह-भाजपा

सांची-डॉ.प्रभुराम चौधरी-भाजपा

ब्यावरा-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस

आगर- विपिन वानखेड़े-कांग्रेस

हाटपिपल्या-मनोज चौधरी-भाजपा

मांधाता-नारायण पटेल-भाजपा

नेपानगर-सुमित्रा देवी कास्डेकर-भाजपा

बदनावर-राजवर्धन सिंह दत्तीगांव-भाजपा

सांवेर-तुलसीराम सिलावट-भाजपा

सुवासरा-हरदीप सिंह डंग-भाजपा

दमोह-अजय कुमार टंडन-कांग्रेस

विधानसभा में मौजूदा दलीय स्थिति

कुल सीट-230

भाजपा-126

कांग्रेस- 95

बसपा- 02

सपा-01

निर्दलीय-04

रिक्त-02

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!