किसानों को 1400 करोड़ रुपये की राहत देगी शिवराज सरकार

भोपाल ।

कोरोना के इस संकट काल में प्रदेश सरकार किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सात मई को 74 हजार किसानों के खातों में 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रत्येक किसान के खाते में दो हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को मिलेगी। वहीं, किसानों को 31 मई तक खरीफ फसलों का अल्पावधि ऋण चुकाने का मौका दिया गया है।

किसानों को आर्थिक तौर पर सहायता देने के लिए शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार की तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू की है। इसमें प्रतिवर्ष प्रत्येक पात्र किसान को दो किस्तों में चार हजार रुपये की सहायता दी जाती हैै। केंद्र सरकार छह हजार रुपये सालाना दे रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में योजना के तहत पहली किस्त के दो हजार रुपये सात मई को किसानों के खातों में अंतरित किए जाएंगे।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी 74 हजार किसानों के खातों में यह राशि जमा कराई जा रही है। इसके बाद अन्य पात्र किसानों के खातों में राशि जमा कराई जाएगी। प्रदेश में 78 लाख से ज्यादा किसानों को केंद्र सरकार छह-छह हजार रुपये सालाना देती है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए पिछले साल दिए कर्ज की अदायगी की अंतिम तारीख 28 मार्च से बढ़ाकर पहले 30 अप्रैल और अब 31 मई कर दी गई है। इस अवधि का लगभग 31 करोड़ रुपये ब्याज सरकार चुकाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!