गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी घोषित करें फ्रंटलाइन वॉरियर्स, पत्रकारों के साथ कई संगठनों ने उठाई मांग

इंदौर;प्रदेश में गैरअधिमान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित करने की मांग लगातार तेज हो रही है। पत्रकारों के साथ कई संगठन भी इस मांग को उठा रहे हैं। गौरतलब है कि इंदौर में इस मांग को लेकर लगातार फील्ड में काम करने वाले पत्रकार मांग उठा रहे हैं। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने सभी मीडियाकर्मियों को वैक्सीन लगाने की बात कही है, लेकिन अधिमान्य पत्रकारों को ही फ्रंटलाइन वॉरियर्स माना गया है। मीडिया में जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकतर पत्रकारों को अधिमान्यता नहीं होने और अधिकतर प्रभावशील लोगों के कार्ड ही बनने की बात भी उठी है। जमीनी पत्रकारों के साथ कई संगठन भी खड़े हो गए हैं।

जनरल वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि गैर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स माना जाए, क्योंकि वे अपना जीवन दांव पर लगाकर कोरोना की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसमे प्रेस फोटो ग्राफर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरामैन भी शामिल हैं। उन्हें भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स माने जाने का आग्रह है। अध्यक्ष जवाहर चांदवानी व सचिव डॉ. महेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में गैर अधिमान्यता पत्रकार होने के बावजूद अपने कर्तव्य का निर्वहन जन सेवा और सरकार की बात जनता तक पहुंचने में कर रहे हैं।

कोरोना से मृत्यु पर 50 लाख की मदद करें

कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में संक्रमण काल में भी जान जोखिम में डालकर पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में केवल अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित करना शेष पत्रकारों के साथ अन्याय होगा। गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए जनसंपर्क विभाग में रजिस्टर्ड संस्थानों से लिखित में संस्थानों में कार्य करने वाले पत्रकारों की सूची बुलाई जाए, ताकि गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स का दर्जा मिल सके।

साथ ही गैर अधिमान्य पत्रकारों का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा ( पत्रकार व उसके परिवार का निजी अस्पताल में उपचार का सारा खर्च) सरकार वहन करें और कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद परिवार को करें। सरकार की इस छोटी सी मदद से पत्रकार निर्भीक होकर फील्ड पर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकेगा। साथ ही अखबारों के प्लांट, सर्कुलेशन सहित सभी विभागों के कर्मचारियों का भी टीकाकरण की भी मांग की गई है।

एकजुट हो उठाएं आवाज

इंदौर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य अंकुर जायसवाल और वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद दभाड़े का कहना है कि पत्रकारों के खिलाफ दर्ज प्रकरण का विरोध और गैर अधिमान्य पत्रकार के समान फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश के पत्रकारों को एकजुट होना होगा। प्रदेश के प्रेस क्लबों, प्रेस यूनियन, पत्रकार संगठन को एकजुट होकर एक-दूसरे अध्यक्षों से चर्चा कर रणनीति बनाना चाहिए। एक ही दिन प्रदेश में धरना देकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहिए। एक ही दिन पूरे प्रदेश में हजारों पत्रकारों ने एक साथ धरना आंदोलन का शंखनाद कर दिया, तो सरकार तक निश्चित ही हमारी आवाज पहुंचेगी।

मीडिया में जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकतर पत्रकारों को अधिमान्यता नहीं होने और अधिकतर प्रभावशील लोगों के ही कार्ड बनने की बात भी उठी  

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!