भारत-ब्रिटेन डिजिटल शिखर सम्मेलन में उठा विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा

नई दिल्ली |

भारत और ब्रिटेन के बीच मंगलवार को डिजिटल शिखर सम्मेलन में विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर दिया कि आर्थिक अपराध से जुड़े लोगों को सुनवाई के लिये जल्द ही वापस देश भेजा जाना चाहिए।

वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में कथित तौर पर शामिल होने के संबंध में सुनवाई को लेकर भारत, ब्रिटेन पर माल्या और नीरव मोदी का प्रत्यर्पण करने को लेकर जोर देता रहा है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पश्चिमी यूरोप) संदीप चक्रवर्ती ने मीडिया को बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात का उल्लेख किया कि ब्रिटेन इसका हर संभव प्रयास करेगा कि आर्थिक अपराधियों को प्रत्यर्पित किया जाए ।

चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ दोनों नेताओं ने आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के विषय पर चर्चा की और प्रधानमंत्री (मोदी) ने कहा कि अपराधियों को सुनवाई के लिये जल्द ही वापस देश भेजा जाना चाहिए। ” उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन की आपराध न्याय प्रणाली की प्रकृति के कारण उन्हें कुछ कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वे इससे अवगत हैं तथा वे इस इस बात का हर संभव प्रयास करेंगे कि इन लोगों को जल्द प्रत्यर्पित किया जाए ।” विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव इस बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उल्लेखनीय है कि माल्या मार्च 2016 से ब्रिटेन में है और तीन वर्ष पहले जारी स्काटलैंड यार्ड के प्रत्यर्पण वारंट पर जमानत पर है। पिछले वर्ष मई में भगोड़े कारोबारी को भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ ब्रिटिश उच्चतम न्यायालय में दायर अपील खारिज हो गई थी। वहीं, पिछले महीने ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किया था जो भारत में धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में वांछित है।

यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रिटेन ने अपने यहां अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने को कहा है, चक्रवर्ती ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच आव्रजन और पारगमन से संबंधित सहयोग पर हस्ताक्षर किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत अवैध रूप से आव्रजन के खिलाफ है क्योंकि यह वैध रूप से आव्रजन को नुकसान पहुंचाता है और साथ ही संकेत दिया कि वह उनको वापस लेगा जिन्हें राष्ट्रीयता नहीं मिली है या आवास परमिट प्राप्त नहीं हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!