माली में महिला ने दिया 9 बच्चों को जन्म, पहले था 7 बच्चों का अनुमान!

माली. पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है. महिला को बेहतर इलाज के लिए मोरक्को लाया गया था. हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है. एक साथ 9 बच्चों का जन्म होने वाली बात को काफी दुर्लभ माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की हालत अभी ठीक है.

क्या है मामला

माली सरकार 25 साल की हलीमा को बेहतर इलाज के लिए 30 मार्च को मोरक्को लेकर आई थी. शुरुआत में माना जा रहा था कि महिला 7 बच्चों को जन्म देगी. हालांकि, 7 बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन 9 बच्चों का एक साथ जन्म लेना अति दुर्लभ है. वहीं, मोरक्कन अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी बात की जानकारी होने से इनकार किया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता राशित कौधारी ने कहा कि उन्हें देश के किसी अस्पताल में ऐसे जन्म की कोई जानकारी नहीं है. वहीं, माली सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिसे ने सिजेरियन सेक्शन के जरिये 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है. एएफपी से बातचीत में माली की स्वास्थ्य मेंत्री फैंटा सिवी ने कहा ‘मां और बच्चों की हालत अभी तक अच्छी है.’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!