पश्चिम बंगाल में हिंसा पर केंद्र सरकार सख्त

कोलकाता।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जारी हिंसा पर केंद्र सरकार ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन कर हिंसा पर चिंता जताई और हिंसा को तत्काल रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही। प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय के सख्त रुख के बाद बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

कोलकाता पहुंचे भाजपा अध्यक्ष

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोलकाता पहुंच चुके हैं और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा करते हुए इसे देश विभाजन के समय की हिंसा जैसा बताया। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में जांच के लिए दो याचिकाएं दायर की गई हैं। बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा आज देशभर में धरना देगी।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से प्रदेश में लगातार हिंसा जारी है। मंगलवार को भी हिंसा की घटनाएं नहीं रुकीं और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसात्मक उपद्रव होता रहा। भाजपा ने सोमवार को हिंसा में अपने 9 कार्यकर्ताओं की हत्या करने का आरोप लगाया, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

राज्यपाल व प्रधानमंत्री मोदी के बीच हालात पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच पश्चिम बंगाल के हालात पर चर्चा हुई है। राज्यपाल ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राज्यपाल ने हिंसा को लेकर बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी. नीरजनयन और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर (सीपी) सोमेन मित्रा से तत्काल रिपोर्ट भी तलब की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

बीरभूम जिले के नानूर से भाजपा उम्मीदवार तारक साहा की पोलिंग एजेंट बनी दो महिला कार्यकर्ताओं से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की प्रमु्ख रेखा शर्मा बुधवार को बंगाल पहुंच रही है और पीड़ित महिलाओं के साथ बात करेगी।

ममता पर चौतरफा दबाव, हिंसा रोकने के लिए आदेश

इस बीच चौतरफा दबाव के घिरी कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम अपने कालीघाट स्थित आवास पर वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक में हिंसा पर अंकुश लगाने व इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कठोर निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व कोलकाता के पुलिस कमिश्नर समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर हिंसा की निंदा करते हुए ममता बनर्जी से कार्रवाई करने की अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!