देश में एक दिन में 3,62,649 कोरोना के नए मामले, 3,445 लोगों की मौत

नई दिल्ली।

कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि हुई है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है, हालांकि, सुकून की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज संक्रमण मुक्त भी हो रहे हैं और नए मरीजों और ठीक होने वाले लोगों के बीच का अंतर भी कम हो रहा है। उत्तर प्रदेश समेत कुछ दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में भी नए मामलों में कमी आ रही है।

देश में एक दिन में 3,62,649 कोरोना के नए मामले, 3,445 लोगों की मौत

मंगलवार देर रात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 3,62,649 नए मामले मिले हैं, 3,18,760 मरीज ठीक हुए हैं और 3,445 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ छह लाख 38 हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 69 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,25,831 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 34,83,997 है।

कोरोना मरीजों के उबरने की दर 81.91 फीसद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमित 2.02 करोड़, ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1.66 करोड़ और मृतकों की संख्या 2,22,408 थी। मरीजों के उबरने की दर 81.91 फीसद और मृत्युदर 1.10 फीसद थी। जबकि, सक्रिय मामले 34.47 लाख थे, जो कुल संक्रमितों का 17 फीसद है।

सोमवार को 16.63 लाख कोरोना संक्रमण टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को देश भर में 16,63,742 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 29 करोड़ 33 लाख 10 हजार से ज्याद नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कहर

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। यही हाल कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब की भी है। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 891, उत्तर प्रदेश में 351, कर्नाटक में 288, छत्तीसगढ़ में 210, पंजाब में 173, राजस्थान में 154, हरियाणा में 153, तमिलनाडु में 144, गुजरात में 131, बंगाल में 107 और बिहार में 105 और लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य नए मामले कुल संक्रमित ( लाख में )

महाराष्ट्र 51,880 48.22

कर्नाटक 44,631 16.90

केरल 37,190 17.01

उत्तर प्रदेश 25,770 13.68

तमिलनाडु 21,228 12.49

आंध्र प्रदेश 20,034 11.84

बंगाल 17,639 8.98

राजस्थान 16,974 6.68

हरियाणा 15,786 5.43

छत्तीसगढ़ 15,785 7.87

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!