बंगाल हिंसा के बाद बीजेपी सांसद की चेतावनी- टीएमसी सांसदों और सीएम को भी दिल्ली आना है

नईदिल्ली। बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रतिद्वंद्वी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को चेतावनी दी है कि उसके सांसदों, मुख्यमंत्री और विधायकों को भी दिल्ली आना है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद ने ट्वीट किया, टीएमसी के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा, बीजेपी कार्यकर्ताओं की गाडिय़ाँ तोड़ीं, घर में आग लगा रहें हैं। याद रखना टीएमसी के सांसद, मुख्यमंत्री, विधायकों को दिल्ली में भी आना होगा, इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं। उधर, उत्तराखंड से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने भी तृणमूल हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, तो बंगाल में हिंसा की ये स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। खुद ममता बनर्जी ने मार्च में कह दिया था कि सेंट्रल फोर्स तो चली जाएगी। फिर कौन बचाएगा? उसके बाद तो हम ही होंगे। यानी बंगाल में हिंसा का जो खेल चल रहा है, वो टीएमसी ने पहले ही तय कर रखा था। शर्मनाक!

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!