प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश PM जॉनसन आज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस समिट का मकसद रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता कोरोना के बीच सहयोग और महामारी से लड़ने के वैश्विक प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे।

जॉनसन की भारत यात्रा दो बार रद्द हो चुकी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को अप्रैल में भारत का दौरा करना था, लेकिन भारत में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। इससे पहले उन्हें 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जनवरी में भारत का दौरा करना था। उस वक्त तब UK में कोरोना के हालात की वजह से उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

2030 का रोडमैप भी होगा तैयार

वर्चुअल समिट के दौरान एक व्यापक रोडमैप 2030 भी लॉन्च किया जाएगा, जो अगले दस साल में भारत-ब्रिटेन सहयोग को और अधिक बढ़ाने के साथ ही और गहरा करने में मदद करेगा। लोगों के बीच संबंध, व्यापार, समृद्धि, रक्षा, सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवा को और बढ़ाएगा।
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों G-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए लंदन की यात्रा पर हैं, जिसमें भारत को एक अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है। यहां वे ब्रिटेन की द्विपक्षीय यात्रा भी करेंगे और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भी बैठक करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!