कोरोना के खिलाफ जंग तेज: आज 18+ को लगेगी वैक्सीन

18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण एक मई यानी आज से सांकेतिक तौर पर शुरू हो रहा है। तीसरे चरण के तहत 18-44 आयु वर्ग के सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे। हालांकि कई राज्यों में कोरोना वायरस रोधी टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण वैक्सीनेशन अभियान शुरू नहीं होगा। जानिए किस राज्यों में शुरू होगा अभियान:-

गुजरात के दस जिलों में होगा टीकाकरण
गुजरात में महामारी से सबसे अधिक प्रभावित दस जिलों में एक मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया जाएगा।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य को तीन लाख टीका मिलेगा। इससे पहले सरकार ने कहा था कि टीकाकरण में विलंब हो सकता है क्योंकि नया स्टॉक नहीं पहुंचा है।जिन जिलों में 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू होगा, उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, कच्छ, मेहसाणा, भरूच और गांधीनगर शामिल हैं।

दिल्ली में नहीं शुरू होगा टीकाकरण कार्यक्रम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं हो सकेगा क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जरूरी वैक्सीन अभी तक उपलब्ध नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री ने 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों से एक मई से कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के बाहर कतार न लगाने की शुक्रवार को अपील करते हुए कहा कि दिल्ली को अभी टीके नहीं मिले हैं। उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले एक-दो दिनों में करीब तीन लाख कोविशील्ड टीके मिलेंगे और 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

कई राज्यों में टिके की कमी
देशभर में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू होगा। हालांकि दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों ने कहा है कि टीकों की कमी के कारण वे टीकाकरण अभियान शुरू नहीं कर पाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने तीन महीनों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन में प्रत्येक की 67 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य है कि अगर कंपनियां टीकों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति कर दें तो अगले तीन महीनों में हर किसी को टीका लगा दिया जाए।’’

युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘वैक्सीन लगवाएं, कोरोना को हराएं’ अभियान
देश में 18 से 44 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान आरंभ होने से एक दिन पहले कांग्रेस की युवा इकाई ने कोरोना रोधी टीकों एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरुक तथा मदद करने के मकसद से ‘वैक्सीन लगवाएं, कोरोना को हराएं’ अभियान आरंभ किया है।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के मुताबिक, उनका संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना के टीका के फायदे और इसको लगवाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ उनकी मदद भी कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!