सभी निजी अस्पताल लगाएं ऑक्सीजन प्लांट : मंत्री सिलावट

इंदौर : शहर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए जल संसाधन एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बड़ा फैसला लिया है। जी हाँ, बढ़ते कोरोना को लेकर आज मंत्री सिलावट ने इंदौर के सभी निजी अस्पतालों से कहा है कि वे अपने हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का प्लांट लगाएं, मध्य प्रदेश सरकार इस कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

आपको बता दे कि उन्होंने यह फैसला गत रात्रि रेसीडेंसी कोठी इंदौर में निजी अस्पताल के संचालकों के साथ बैठक में किया। बैठक में सांसद शंकर लालवानी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर मनीष सिंह एवं इंदौर के सभी प्रमुख हॉस्पिटल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इतना ही नहीं मंत्री सिलावट ने बैठक में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अस्पतालों का ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना बेहद ज़रूरी हो गया है। ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों का लगातार सरकार पर निर्भर रहना उचित नहीं है। मरीज़ों के परिजनों को भी ऑक्सीजन की व्यवस्था बनाने में अपार कष्ट हो रहा है। अतः ऐसी परिस्थितियों में प्रत्येक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट बने यह ज़रूरी हो गया है।

ऐसा किया जाना दीर्घ अवधि के लिए भी बेहद लाज़मी हो गया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस संबंध में चर्चा की है। जो अस्पताल अपने परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे उन्हें जीएसटी अथवा अन्य करों में छूट भी प्रदान की जा सके, इस बाबत प्रयास किए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!