दिवंगत भाई राजीव कपूर की 48 करोड़ की प्रॉपर्टी पर हक चाहते हैं रणधीर

मुंबई |

दिवंगत एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने 9 फरवरी को दुनिया को अलविदा कहा। राजीव कपूर तलाकशुदा थे, उनकी कोई संतान भी नहीं थी। राजीव लंबे समय से बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ रह रहे थे। वहीं राजीव ने पनी कोई वसीयत भी नहीं बनवाई थी। ऐसे में अब उनकी संपत्ति को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

दरअसल, राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपने भाई की संपत्ति की देखरेख के अधिकार यानि लेटर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के लिए याचिका दाखिल की थी जिसकी सुनवाई 26 अप्रैल यानि को सोमवार को हुई। कोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से अंडरटेकिंग मांगी है। जिसमें कहा गया कि वे राजीव की डाइवोर्स डिक्री को खोजें और उसे कोर्ट के सामने पेश करें।पिटिशन में कहा गया कि राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती सबरवाल से शादी की थी और 2003 में दोनों का तलाक हो गया था।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रणधीर कपूर और रीमा जैन के वकील शरण जगतियानी ने कहा है कि उनके पास राजीव कपूर और आरती सबरवाल के तलाक के कागज नहीं हैं। उन्होंने कहा- ‘सिर्फ दोनों भाई और बहन ही राजीव कपूर की प्रॉपर्टी के हकदार हैं। हमारे पास उनके तलाक के कागज नहीं हैं। हम इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमे यह नहीं मिले हैं। उन्हें तलाक के कागज पेश करने से छूट दी जाए। हमें यह भी नहीं पता है कि तलाक का आदेश दिल्ली या मुंबई की कोर्ट ने जारी किया है।’

इस पर जस्टिस गौतम ने कहा-‘ कोर्ट तलाक के आदेश के कागज पेश न करने की छूट देने के लिए तैयार है लेकिन पहले स्वीकृति पत्र दिया जाए। गौतम पटेल ने अपने आदेश में कहा कि रीमा जैन के 21 अप्रैल के अतिरिक्त हलफनामे में इस तलाक के तथ्य की फिर से पुष्टि है। यह नोट करता है कि सार्वजनिक डोमेन में कुछ सामग्री है जो तलाक का उल्लेख करती है।’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव अपने पीछे 48 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। बता दें कि साल 2001 में राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी। कपल की शादी दो साल ही चली।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!