शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सुगंधा मिश्रा

टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा शादी के बंधन में बंध गई हैं। सुगंधा और सुकेत ने परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे संग सात फेरे लिए हैं। इन दोनों की शादी पंजाब के जालंधर से हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले फोटो साभार: Instagram

सुगंधा ने अब तक अपनी दुल्हन के जोड़े में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें सुगंधा और सुकेत दोनों ही शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सुगंधा ने इस खास मौके पर हैवी लहंगा और उसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी थी। तो वहीं सुकेत भी शेरवानी में नजर आए।
सुगंधा और सुकेत इन तस्वीरों में एकसाथ खाना खाते नजर आए। वहीं शादी होने के बाद दोनों साधारण कपड़ों में भी नजर आए। सुगंधा जहां लाल रंग का साधारण कुर्ता पहने हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। तो वहीं सुकेत साधारण जींस टी-शर्ट में नजर आए। दोनों की शादी से पहले मेहंदी और सगाई की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

सुगंधा ने अपनी सगाई में पिंक कलर का लहंगा और उनके साथ पीले रंग का टॉप पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं मेहंदी के फंक्शन में उन्होंने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था। मेहंदी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें सुगंधा और सुकेत वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को अपनी मेहंदी दिखा रहे थे।
बता दें कि सुगंधा और सुकेत की शादी की तैयारियां दिसंबर 2020 से चल रही थीं। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। ये शादी महज 20 लोगों की मौजूदगी में हुई। पंजाब में शादी करने के बाद दोनों परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए। दोनों की शादी कोरोना प्रोटोकॉल्स के तहत ही हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!