जया प्रदा पर अश्लील बोल: चौतरफा घिर गए आजम खान

लोकसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान के बीच बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें अब और बढ़ती दिख रही हैं। एक तरफ जहां आजम के खिलाफ इस बयान को लेकर केस दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए कारण बताओ नोटिस भेजा है। उधर, कांग्रेस ने भी आजम के खिलाफ चुनाव आयोग और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आजम के बयान की द्रौपदी के चीरहरण से करते हुए मुलायम सिंह यादव को भीष्म बनकर मौन ना रहने की नसीहत दी है। इधर, समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने इस नसीहत को लेकर सुषमा स्वराज को ही घेरा है।
कांग्रेस ने भी आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए चुनाव आयोग और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘जया प्रदा पर आजम खान की टिप्पणी का स्तर भद्दा और तुच्छ है। ऐसे बयान एक जीवंत लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है। आशा करता हूं कि चुनाव आयोग और अखिलेश यादव इसका संज्ञान लेंगे और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


‘आजम की बेहद अमर्यादित टिप्पणी’
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस टिप्पणी को ‘बेहद अमर्यादित’ करार दिया। इसके बाद महिला आयोग की तरफ से आजम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शर्मा ने चुनाव आयोग से भी गुजारिश की है कि वह आजम खान को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करे।

जया प्रदा का नाम लिए बगैर आजम ने एक जनसभा में कहा था, ‘क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे?‘ आजम ने आगे कहा कि आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है।

आजम खान
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!