मेनका गांधी ने समझाया A,B, C, D का गणित

  • केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि जहां जितने वोट मिलेंगे वहां विकास कार्यों के लिए उसी तरह वर्गीकरण किया जाएगा
  • वोटों का गणित समझाते हुए मेनका ने कहा- वोटों के आधार पर गांवों का ए, बी, सी और डी पर वर्गीकरण किया जाएगा
  • मायावती ने मेनका पर पलटवार करते हुए कहा कि खुली धमकी बीजेपी का अहंकार ही नहीं बल्कि जनविरोधी रवैया है

सुलतानपुर : चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद भी केंद्रीय मंत्री और सुलतानपुर से उम्मीदवार मेनका गांधी के विवादास्पद बयान बदस्तूर जारी है। सुलतानपुर में एक रैली के दौरान मेनका गांधी ने एक बार फिर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जहां जितने वोट मिलेंगे वहां पर विकास कार्यों के लिए उसी तरह वर्गीकरण किया जाएगा। वहीं मेनका के बयान पर पलटवार करते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि मेनका की खुली धमकी बीजेपी का अहंकार ही नहीं बल्कि इनका घोर जनविरोधी रवैया है, जिसे चुनाव में परास्त करने की जरूरत है। सुलतानपुर में रैली संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा, ‘हम पीलीभीत हर बार जीतते रहे हैं। इसलिए यहां पर मापदंड यह होगा कि हम एक गांव के लिए ज्यादा काम करेंगे और दूसरे के लिए कम। मापदंड यह है कि हम गांवों को ए, बी, सी और डी कैटिगरी में बांटेंगे। उन गांवों में जहां हमें 80 फीसदी वोट मिलेंगे उसे ए कैटिगरी में, जिस गांव में 60 फीसदी वोट मिलेंगे वह बी कैटिगरी में, जिस गांव में 50 फीसदी से कम वोट मिलेंगे उसे सी कैटिगरी और जहां हमें 50 फीसदी से भी कम वोट मिलेंगे उसे डी कैटिगरी में रखेंगे।’ सबसे पहले ए कैटिगरी वाले गांवों में होगा विकास
मेनका ने आगे कहा, ‘सभी विकास कार्य ए कैटिगरी गांवों में पहले कराया जाएगा। जब ए कैटिगरी के गांवों का काम पूरा होगा जब बी कैटिगरी के क्षेत्रों पर काम शुरू होगा और उसके बाद हम सी कैटिगरी के क्षेत्रों का काम शुरू कराएंगे। इसलिए यह आपके ऊपर है कि आप ए, बी या सी में से क्या बनना चाहते हैं और कोई डी कैटिगरी में नहीं चाहिए क्योंकि हम यहां अच्छा करने आए हैं।’

चुनाव आयोग से मिल चुकी है नोटिस
मेनका ने हाल ही में एक और बयान दिया था,’अगर मैं मुसलमानों के बिना समर्थन के जीतती हूं और उसके बाद वे मेरे पास किसी काम के लिए आते हैं तो मेरा रवैया भी वैसा ही होगा। मैं जीत रही हूं, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन मेरी जीत मुसलमानों के बिना होगी तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा। मैं दोस्ती का हाथ लेकर आई हूं तो आपको भी आगे आना होगा।’ उनके इस बयान पर उन्हें नोटिस भी दी गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!