कोविड-19 रोधी टीके पर जनता को गुमराह कर रही हैं ममता बनर्जी: नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कोविड-19 रोधी टीके, बाहरी-भीतरी सहित अन्य कई मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह दावा भी किया कि ममता बनर्जी ने भाजपा नेतृत्व के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जबकि भाजपा का व्यवहार राज्य की संस्कृति और विरासत के अनुकूल रहा। डिजीटल माध्यम से यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘आठ चरणों के चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने जनता को गुमराह करने और बाहरी-भीतरी तथा संस्कृति का इस्तेमाल करते हुए लोगों को उकसाने के सभी प्रयास किए।” राज्य में 29 अप्रैल को आखिरी चरण के चुनाव के तहत मतदान होना है। दो मई को मतों की गिनती की जाएगी। यह दावा करते हुए कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेश को देश के कोने-कोने में प्रसारित करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी, नड्डा ने कहा, ‘‘आप (ममता बनर्जी) बाहरी हैं और हम सभी भीतरी हैं।”

 ज्ञात हो कि ममता बनर्जी अपनी चुनावी सभाओं में भाजपा नेताओं को बाहरी बताकर उनपर राज्य में कोविड-19 का संक्रमण फैलाने का आरोप लगाती रही हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्ला भाषा की मिठास की अक्सर तारीफ करते हैं लेकिन ‘‘आप (ममता बनर्जी) जिस भाषा का इस्तेमाल करती हैं क्या वह बंगाल की संस्कृति है”। उन्होंने कहा, ‘‘यह भाजपा ही है जिसने बंगाल की संस्कृति और विरासत का सम्मान किया जबकि ममता बनर्जी ने अपनी अमर्यादित भाषा से राज्य का अपमान किया है। हमने राज्य की परंपरा के अनुकूल व्यवहार किया है और जनता के बीच अपनी बात रखी है।” उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक तरफ तो टीकों की उपलब्धता को लेकर झूठे आरोप लगाती हैं वहीं दूसरी तरफ वह प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठकों में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री भी हैं लेकिन वह टीकों की उपलब्धता को लेकर जनता में झूठ फैला रही हैं और लोगों के बीच भय का माहौल बना रही हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में राजनीतिक हिंसा को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता अपने मतों से इसका जवाब देगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!