कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग दोषी : मद्रास हाई कोर्ट

कोरोना काल में विधानसभा चुनावों को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश संजीव बेनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है और क्यों न उसके अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस चलाया जाए। मुख्य न्यायाधीश ने चुनाव आयोग से पूछा, क्या आप किसी अन्य ग्रह पर थे जब चुनावी रैलियां आयोजित की गई थीं? वहीं जस्टिस संजीव बेनर्जी ने यह भी कहा कि यदि 2 मई को होने वाली मतगणना को लेकर कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए बंदोबस्त नहीं किए गए तो कोर्ट काउंटिंग पर रोक भी लगा सकता है। हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि पांच राज्यों की मतगणना के दिन (2 मई) कोरोना प्रोटोकॉल लागू करने की योजना को 30 अप्रैल के दिन अदालत के समक्ष पेश किया जाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मद्रास हाई कोर्ट की इस टिप्पणी का स्वागत किया है। यह बात और है कि भीड़ भरी रैलियां करने के मामले में वे भी पीछे नहीं रहीं हैं।

मद्रास हाई कोर्ट ने और कहा

हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को देश की सबसे गैर जिम्मेदार संस्था बताया। कहा कि राजनीतिक दल कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते हुए रैलियां करते रहे, जबकि चुनाव आयोग चुप्पी साधे बैठा रहा।

लोगों का स्वास्थ्य सबसे अहम है और यह चिंताजनक है कि संवैधानिक अधिकारियों को ऐसी बातें याद दिलानी पड़ती हैं। जब कोई शख्स जीवित रहेगा तभी वह अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का लाभ उठा सकेगा। अब स्थिति अस्तित्व और सुरक्षा की है। इसके बाद सब कुछ आता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!