
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित राप्ती नदी के दोनों तटों पर बने गुरु गोरक्षनाथ व श्रीराम घाट की सुंदरता देखते ही बनती है। इन तटों पर आने वाले ही नहीं राजघाट पुल से गुजरने वाले लोग भी इनके सौंदर्य को निहारे बिना आगे नहीं बढ़ पाते। हालांकि अब यहां की तस्वीर बदल गई है। अब यहां कोरोना संक्रमितों के शवों की लंबी लाइन लग रही है।









