मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में कोविड यूनिट शुरू

भोपाल ।

रानी लक्ष्मीबाई मार्ग कोलार रोड स्थित मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में दो वेंटीलेटर, चार एनआइवी सहित कुल 29 ऑक्सीजन बेड के साथ क्रिटिकल कोविड केयर यूनिट रविवार से शुरू की गई है। सोमवार से यहां मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। इस दौरान कोलार क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने एसडीएम क्षितिज शर्मा और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्रिटिकल कोविड यूनिट शुरू होने से कोलार क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। इस समय इस महामारी में लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। अगर हम सभी मिलकर कार्य करेंगे तो इस महामारी को हरा सकते हैं।

मानसरोवर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंजीनियर गौरव तिवारी ने बताया कि कोविड महामारी के दौर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से कोविड यूनिट शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव ब.ढता जा रहा है। ऐसे में लोगों को अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन नहीं मिल रहे हैं। इस कारण यहां पर 29 ऑक्सीजन बेड का शुभारंभ किया गया। वहीं मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुराग सिंह राजपूत ने बताया कि अस्पताल के 29 बेड में ऑक्सीजन सप्लाई दी गई है। साथ ही यहां मरीजों की सहमति से इलाज में आयुर्वेद पद्धति का भी समावेश किए जाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि उन्हें जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!