झोलाछाप डॉक्टर नही देंगे मरीज को स्टेरॉइड, एसडीएम और बीएमओ से वीसी के माध्यम से कलेक्टर ने की समीक्षा

खरगोन :कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिले के समस्त एसडीएम और बीएमओ के साथ कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए वीसी के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे मरीजों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज काफी ज्यादा हालात खराब होने के बाद अस्पताल पहुंच रहे है। जबकि किल कोरोना अभियान भी चलाया गया है और इस अभियान में कई लोगों की समय रहते इलाज भी किया गया है। बीएमओ ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्थानीय स्तर पर झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज लेते है, वे न तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक आ रहे है,ना ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच रहे है। झोलाछाप डॉक्टर सामान्य बुखार और खांसी होने जैसी स्थिति में मरीजों को ग्लूकोश की बोतल के सहारे स्टेरॉयड दे देते है, जिससे तात्कालिक आराम तो मिल जाता है, लेकिन कुछ समय बाद हालात बिगड़ने लगते है। किल कोरोना अभियान के दौरान भी ऐसी कई जानकारी मिली थी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने निर्देश दिए कि झोलाछाप डॉक्टर इस ड्रग का उपयोग नही करेंगे। इसके लिए बीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर पर जानकारी रखेंगे। साथ ही कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को भी निर्देशित किया है ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता को भी इस संबंध में अवगत कराएं। इसके लिए अब पृथक से जनपद पंचायतों में सचिव और रोजगार सहायक द्वारा भी जानकारी निकाली जाएगी। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि सभी जनपदों में डॉक्टरों, नर्स और वार्ड बॉय की वर्तमान स्थिति की संपूर्ण जानकारी हर हाल में सोमवार तक उपलब्ध कराने को कहा गया है

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!