यूटीडी में बरसों पुरानी इंटरनेट केबल बदलने का काम फिर अटका

इंदौर।

कोरोना की वजह से शैक्षणिक संस्थानों में बंद हुई आफलाइन क्लास के बाद विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाया जा रहा है। मगर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभागों में इंटरनेट की कम स्पीड इन दिनों मुसीबत बनी है। इसके चलते विभागों को आनलाइन क्लासेस लेने में परेशानी आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूटीडी में इंटरनेट केबल बदलने पर विचार किया। मगर इन दिनों लॉकडाउन होने से प्रक्रिया रुक गई है। चार महीने तक विभागों को इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि विश्वविद्यालय ने इंटरनेट केबल बिछाने के लिए बजट मंजूर कर दिया है। लगभग 18 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

पिछले साल से यूटीडी में आनलाइन क्लासेस चल रही है, जिसमें ज्यादातर शिक्षक अपने घर से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे है। मगर जनवरी से शिक्षकों को विभागों से क्लासेस लेना थी। इंटरनेट स्पीड कम होने से एक बार में सिर्फ तीन शिक्षक क्लास ले सकते थे। मामले में आइटी विशेषज्ञों ने विभागों की केबल देखी तो पाया कि लाइन 15 से 20 साल पुरानी है। इसके बाद लाइन को बदलने पर जोर दिया जाए। इसके लिए 18 लाख रूपए मंजूर हुए। काम करने के लिए अप्रैल में टीम कुछ विभागों का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि केबल बिछाने के लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। मगर इस प्रक्रिया में एक से दो महीने लग सकते है। फिलहाल लॉकडाउन ने प्रक्रिया थोड़ी आगे बढ़ा दी है। वैसे विश्वविद्यालय भी जून तक काम शुरू करने की योजना बना रहा है। कुलपति डा. रेणु जैन का कहना है कि इंटरनेट के लिए नई केबल बिछाई जाएगी। यह काम सितंबर-अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!