गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से हुई 5 लोगों की मौत प्रशासन अभी भी मौन

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहा हैं. शहर के उखरी रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से पांच मरीजों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वहीं इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ तड़पते मरीजों को छोड़कर भाग निकला. परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में मोर्चा संभाला और तत्काल कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराकर आपूर्ति शुरू कराई.

जानकारी के अनुसार गैलेक्सी अस्पताल में कुल 65 कोविड संक्रमित भर्ती हैं. इसमें 31 ऑक्सीजन वाले और 34 आईसीयू के मरीज भर्ती थे. मृतक महाराजपुर पटेल नगर निवासी अमित कुमार शर्मा के परिजनों ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले उन्हें भर्ती कराया था. व्हीकल फैक्ट्री में चार्जमैन अमित कुमार शर्मा का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था. रात डेढ़ बजे अचानक ऑक्सीजन समाप्त हो गई.

जानकारी के अनुसार अस्पताल में अमित कुमार के साथ ही आईसीयू में भर्ती गाडरवारा नरसिंहपुर निवासी 65 वर्षीय गोमती राय, नरसिंहपुर निवासी विमला तिवारी (48), छिंदवाड़ा निवासी आनंद शर्मा और विजय नगर अग्रसेन वार्ड निवासी देवेंद्र कुमार (58) ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. अस्पताल प्रबंधन ने जहां ऑक्सीजन का बैकअप नहीं रखा, वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन का कोई इंतजाम नहीं किया. इसके अलावा जब ऑक्सीजन समाप्त होने के बाद मरीज तड़पने लगे, तो डॉक्टरों को इलाज के लिए मौजूद रहना था, लेकिन वे स्टाफ के साथ मरीजों को भगवान भरोसे छोड़कर भाग निकले. कलेक्टर की ओर से अस्पतालों पर नजर रखने के लिए पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन वो भी इसकी सूचना नहीं दे पाया.

मरीजों की मौतों और डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के भागने के बाद भर्ती मरीजों के परिजन आक्रोशित हो गए. वे हंगामा करने लगे. इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई. सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा सहित कोतवाली, लार्डगंज, विजय नगर, मदन महल, अधारताल थाने का बल बुलाना पड़ा. पुलिस की एक टीम जल्दी से अधारताल रवाना हुई. वहां से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची. तीन बजे ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो पाई.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!