60 साल से पहले हुई मौत तो अटल पेंशन योजना के तहत मिलेगा पूरा पैसा

केन्द्र सरकार ने प्राइवेट कर्मचारियों या छोटे व्यापारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अटल पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पहले आपको 60 साल की उम्र तक निश्चित राशि जमा करनी पड़ती है और फिर 60 साल के बाद आपको जमा पैसे के आधार पर हर महीने पेंशन दी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी की मौत 60 साल से पहले हो जाती है तो उसके परिवार के लोगों को क्या अटल पेंशन योजना का पैसा मिलेगा। इसका जवबा है हां। इस योजना के तहत खाताधारक की मौत होने पर नॉमिनी को पूरा पैसा लेने या अपनी पेंशन बनवाने का अधिकार है।

अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना एक सरकारी स्कीम है, जिसकी गारंटी भारत सरकार लेती है। इस योजना में पैसा जमा करने पर सरकार आपको हर पांच साल में जमा राशि का 50 फीसदी हिस्सा या फिर एक हजार रुपए (जो कम होता है) देती है। वहीं 60 साल पूरे होने पर ग्राहक को 1,000 / 2,000 / 3,000 / 4,000 या 5,000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाती है। पेंशन कितनी होगी इस बारे में सरकार खाताधारक की उम्र, और उसके योगदान के आधार पर फैसला करती है। APY के तहत मिलने वाली राशि पर टैक्स भरना पड़ता है।

60 साल से पहले खाताधारक की मौत होने पर क्या होगा

अगर किसी अटल पेंशन योजना के खाताधारक की 60 साल से पहले मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी के पास दो विकल्प होते हैं। पहला वो अपने नाम से पेंशन बनवा सकता है इसमें पुराना पैसा अपने आप ट्रांसफर हो जाता है। इसके अलावा नॉमिनी सारा पैसा एक साथ निकाल सकता है। हालांकि, इस योजना में लंबे समय तक पैसा न जमा करने पर आपका खाता बंद कर दिया जाता है।

पॉलिसी धारक की मौत के बाद कैसे करें अप्लाई

APY योजना के पॉलिसी धारक की मौत के बाद राशि निकालने या पेंशन योजना जारी रखने के लिए जिस बैंक या डाकघर में खाता है वहां संपर्क करें। इसके साथ ही पॉलिसी धारक का मूल मृत्यु प्रमाण पत्र, नॉमिनी का केवाईसी, नॉमिनी के बैंक खाते का विवरण, नॉमिनी का धारक के साथ संबंध का प्रमाण साथ लेकर जाएं। यहां बैंक शाखा आपसे कुछ जरूरी जनकारियां मांगेगी और वेरिफेकेशन के बाद आप इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!