संगीतकार श्रवण राठौड़ का मुंबई में निधन

कोरोना महामारी ने फिल्म जगत से जुड़ी एक और हस्ती को हमसे छीन लिया। हिंदी फिल्म जगत की मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ का कोरोना से निधन हो गया। श्रवण राठौड़ इस समय 66 साल के थे। यह जानकारी उनके संगीतकार बेटे संजीव राठौड़ ने दी। कोरोना के चपेट में आने के कारण श्रवण राठौड़ को गंभीर हालत में एसएल राहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पांच छह दिनों से डाक्टरों की निगरानी में थे। गुरुवार रात करीब सवा दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 1990 में आई फिल्म आशिकी के संगीत के लिए नाम कमाया था। इसके बाद साजन, परदेश और राजा हिंदुस्तानी के लिए भी इस जोड़ी का डंका बजा। इस जोड़ी लगातार तीन साल फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। बाद में नदीम सैफी से मतभेद होने के कारण यह जोड़ी टूट गई। श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव और दर्शन भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीतकार बनकर नाम कमा रहे हैं। श्रवण राठौड़ के निधन के बाद फैन्स इंटरनेट मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रवण राठौड़ की मौत की खबर सुनकर नदीम को बहुत दुख हुआ। वे फूट फूटकर रोए और कहा कि उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया। एक चैनल से चर्चा में नदीम ने कहा, मैंने और श्रवण दोनों ने जिंदगी में बहुत कुछ सहा है और हम दोनों को जिंदगी में जो कुछ भी सहना पड़ा, उसमें हम दोनों की कोई गलती नहीं थी। जिंदगी ने हम दोनों को बहुत परेशान किया मगर हम दोनों अपने लिए कुछ भी नहीं कर पाए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!