नेशनल अवाॅर्ड विनर और फिल्म निर्देशिका सुमित्रा भाव का निधन

मुंबई |

बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन बुरी खबर सामने आ रही हैं। सुबह ही एक्टर मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश खन्ना के निधन की खबर सामने आईं थी। वहीं अब दोपहर को मराठी फिल्मों की जानी-मानी निर्देशिका सुमित्रा भाव के दुनिया को अलविदा कहने की खबर आई। 78 साल के सुमित्रा भावे ने पुणे में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थीं और पुणे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। मराठी एक्टर मोहन अगाशे ने सुमित्रा भावे के निधन की जानकारी दी।

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘सुमित्रा जी का निधन आज सुबह 6:45 बजे पुणे के एक अस्पताल में हुआ। फेफड़ों में इंफेक्शन और कई बीमारियों के चलते वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं। वह पिछले 2 हफ्तों से हाॅस्पिटल में एडमिट थीं। सुमित्रा को जब इलाज के लिए हाॅस्पिटल में दाखिल कराया गया था तो टेस्ट के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सुमित्रा Interstitial Lung Disease नाम की बीमारी से पीड़ित थीं।’

बता दें कि सुमित्रा भावे एक बेहरतीन डायरेक्टर और राइटर के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार भी थीं। उन्होंने लगभग 50 शॉर्ट फिल्म और कुछ मराठीसीरियल्स का निर्देशन किया था।

उन्होंने ‘कासव’, ‘अस्तु’, ‘वेलकम होम’, ‘वास्तुपुरुष’, ‘दहावी’ जैसी कई फिल्में बनाई हैं। फिल्म कासव के लिए सुमित्रा भावे ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। 1980 के दशक में फिल्मों का निर्देशन करते हुए वे सुनील सुकथनकर के साथ जुड़ीं और दोनों ने मिलकर तकरीबन 17 फिल्मों का साथ में निर्देशन किया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!