रोमांटिक सीन शूट करने में शर्माते थे धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा को बताया सबसे बड़ा कंजूस

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री जय प्रदा हाल ही में संगीत शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन का हिस्सा बनी थी। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार्स को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस शो में उन्होंने आंध्र प्रदेश की एक प्रतिभागी को रसम चावल भी गिफ्ट किए थे। ये चावल उन्होंने अपने हाथों से बनाए थे। हाल ही में उन्होंने धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर चौकाने वाली बातें बताई हैं।

जय प्रदा ने पहले बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था और फिर राजनीति में उतर गई। यहां भी उनका करियर बाकी अभिनेताओं की तुलना में बहुत बेहतरीन रहा है। इंडियन आइडल में जय प्रदा हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ जज बनी थी। इस दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने उनसे साथी कलाकारों को लेकर कई सवाल किए, जिनके जवाब में जय प्रदा ने कई मजेदार बातें बताई।

रोमांटिक सीन करने में शर्माते थे धर्मेंद्र

आदित्य नारायण ने जय प्रदा से शो के दौरान पूछा कि कौन सा एक्टर रोमांटिक सीन करने में सबसे ज्यादा घबराता था। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र रोमांटिक सीन करने में सबसे ज्यादा शर्माते थे। उन्होंने कहा “धर्मेंद्र जी मुझे हीरो से ज्यादा दोस्त नजर आते हैं। लेकिन, जो रिर्हसल में करते हैं वो टेक में नहीं होता। क्योंकि टेक में कुछ और करते हैं।”

शत्रुघ्न सिन्हा को कहा कंजूस

इंडियन आइडल के शो में आदित्य नारायण ने जय प्रदा से यह भी पूछा की कौन सा अभिनेता सबसे ज्यादा कंजूस था। इसके जवाब में जय प्रदा ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा सबसे ज्यादा कंजूसी करते थे और उनकी जेब से एक रुपया खर्च करवाना भी मुश्किल था। आदित्य के सवाल के जवाब में उन्होंने सिर्फ एक ही शब्द कहा था- खामोश और इसी से सभी को समझ में आ गया कि वो शत्रू का नाम लेना चाह रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!