टीना अंबानी ने जेठ मुकेश अंबानी को विश किया 64वां बर्थडे

तस्वीरें शेयर कर लिखा नोट आज यानी 19 अप्रैल 2021 को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का बर्थडे है। इस खास मौके पर टीना अंबानी ने अपने जेठ मुकेश को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

भारत के सबसे धनी परिवार की बहूरानी और बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) की वाइफ व एक्ट्रेस टीना अम्बानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी व अपनी फैमिली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पहले ये जान लीजिए कि, बिजनेसमैन अनिल अंबानी के साथ शादी करने से पहले टीना फिल्मों में काम करती थीं। अपने जमाने में वह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए थे। टीना ने ‘लूटमार’, ‘मनपसंद’, ‘रॉकी’, ‘सौतन’, ‘कर्ज’, ‘मन पसंद’, ‘बातों-बातों में’, ‘बड़े दिलवाला’, ‘इजाजत’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। टीना को 1975 में ‘फेमिना टीन प्रिंसेस’ के क्राउन से नवाजा गया था। जिसके बाद टीना ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी संग शादी रचाई, और फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

अब आपको दिखाते हैं टीना का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, टीना अंबानी ने अपने जेठ मुकेश अंबानी के 64वें बर्थडे पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में टीना, उनके पति अनिल और उनके जेठ मुकेश अंबानी को देखा जा सकता है। इस फोटो में सभी के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। वहीं, दूसरी फोटो में टीना अपने जेठ के साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ये उनकी जवानी की फोटो है, जिसमें दोनों की मुस्कुराहट फोटो में चार-चांद लगा रही है।

इन फोटोज को शेयर करते हुए टीना ने अपने जेठ की काफी तारीफ की है। टीना ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘एक प्यारे बेटे, भाई, जेठ, पिता और दादा को हैप्पी बर्थडे। आपकी खुशहाली और अच्छी हेल्थ की कामना करती हूं।’ टीना के द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!