इंदौर में मिले 1781 नए कोरोना संक्रमित

इंदौर ।

शहर में बुधवार को 1781 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई है। कुल 9709 सैपलों की

जांच की गई। इसके अलावा 841 मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 1079 पर पहुंच गया है। अब तक कुल 10 लाख 83 हजार 343 सैंपलों की जांच की गई है। इसमें से 96 हजार 330 सैंपल पाजिटिव मिले हैं। कुल 82 हजार 513 मरीज स्वस्थ हुए है।

14 दिन की बच्ची को सांसद-एसपी की मदद से मिला बिस्तर

बुधवार को एक महिला 14 दिन की कोरोना संक्रमित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए भटकती रही। जब इंटरनेट मीडिया पर मैसेज चलने लगे तो संक्रमित शिशु को एक निजी अस्पताल में बेड मिल सका। बच्ची की हालत अब ठीक है। मदद करने वाले यश पाराशर के अनुसार उनके पास महिला का फोन आया था। उसने बच्ची की गंभीर स्थिति के बारे में बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। कुछ अस्पतालों में बच्ची को लेकर पहुंचे, लेकिन सभी ने बेड भरे होने का हवाला दिया। आखिरकार इंटरनेट मीडिया पर संदेश भेजे। सांसद शंकर लालवानी और एएसपी (पश्चिम) प्रशांत चौबे ने मदद की और एक निजी अस्पताल में बेड मिला।

मरीज की मौत अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

उषानगर स्थित सेहत अस्पताल में कोरोना संक्रमित राजेश कचौड़े की बुधवार को मौत हो गई। स्वजन ने अस्पताल में हंगामा किया और डा. अंकित मिश्रा और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। राजेश को दो दिन पूर्व ही फेफड़ों में संक्रमण फैलने के कारण भर्ती किया गया था। बुधवार सुबह डाक्टर ने उसे मृत बता दिया। इसके थोड़ी देर बाद गजाला नामक महिला की भी मौत हो गई। राजेश के स्वजन आरोप लगाया कि मौत डाक्टरों की लापरवाही के चलते हुई। उसे समय पर रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं लगाया गया था। संचालक राजीव भगत के मुताबिक आरोप गलत हैं। राजेश को गंभीर अवस्था में लाया गया था। स्वजन शहर के सारे अस्पताल भटकने के बाद यहां आए थे। स्वजन ने लिखित में कहा कि उपचार के दौरान निधन हुआ तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उपचार के अभाव में निधन हुआ तो अच्छा नहीं होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!