मोदी-योगी पर साधा निशाना, बोले- जनता को दो बार पागल बनाना मुश्किल:अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागपत के बालौनी में गठबंधन की रैली के दौरान मंच से केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करके वह सरकार में आए थे, लेकिन जनता बताए क्या उनके अच्छे दिन आए। विज्ञापन उन्होंने कहा कि वादा किया था एक के बदले दस सिर लाएंगे, लेकिन आज कोई ऐसा दिन नहीं जाता, जब सीमा पर जवान शहीद न हो रहे हों। आंकड़े उठाकर देख लो कि 2019 में हमारे कितने जवान शहीद हुए हैं। सरकार क्यों नहीं बताती कि कितने जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बताएं कि कितने नौजवानों को नौकरियां दी गईं है। आज जीएसटी और नोटबन्दी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। युवाओं के लिए नौकरियां नहीं है। लोग हम से कहते हैं कि आपको विकास के नाम पर वोट नहीं मिलते हैं, लेकिन हम कहते हैं कि जनता को एक बार झूठे सपने दिखाकर पागल बनाया जा सकता है दो बार नहीं।

हवाई पट्टी पर समर्थकों को देख गुस्साए अखिलेश, बोले- ‘रैली में जाते यहां क्यों इकट्ठा हो’ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को बागपत के बालौनी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले वह हेलिकॉप्टर से मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। यहां मौजूद सपा समर्थकों की भीड़ को देखकर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई। 

बालैनी में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन की जनसभा में पहुंचने से पूर्व मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी पर उतरते ही अखिलेश यादव का पारा चढ़ गया। दरअसल यहां मौजूद समर्थकों को देखकर वह नाराज होते हुए बोले कि गठबंधन की रैली में जाते यहां इतने लोग क्यों इकट्ठा हो। मुझे तो यहां दो ही मिनट रुकना है।

इस दौरान सपा नेताओं में अखिलेश यादव से मिलने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि, अखिलेश ने एक बुके लिया और हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए बागपत की ओर निकल गए। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!