सुशासन और राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प पत्र, गांव-गरीब और किसान हमारे केंद्र में:नरेंद्र मोदी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को 75 संकल्पों का घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सुशासन, राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि का संकल्प पत्र है। गांव, गरीब और किसान हमारे केंद्र में है। पेय जल की समस्या खत्म करने के लिए हम अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे और नल से जल पहुंचाने पर जोर देंगे। ऐसा आधार तय करेंगे कि 2047 तक देश विकासशील से विकसित देशों की सूची में आ जाए।

  • मोदी ने कहा- ”राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने 2-3 महीने मेहनत कर लोगों के मन की आकांक्षाओं को सुना। पहली बार इतने व्यापक स्तर पर जनता के साथ विचार विमर्श हुआ। यह लोकतंत्र की सच्ची प्रेरणा है। आमतौर पर मैनिफेस्टो 2024 के लिए है। लेकिन जनता हमारा हिसाब ढंग से मांग सके इसलिए हमने 2022 तक महापुरुषों ने जिन चीजों को लेकर बलिदान दिया था, हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ काम कर लें, इसके लिए 75 साल 75 संकल्प लिए हैं।
  • ”आने वाले दिनों में भारत के सामने कठिनाइयां नजर आ रही हैं, जैसे पानी। अलग अलग राज्यों की समस्या देखकर उनके बारे में विचार करना होगा। हम एक अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे। एक जमाना था कि जब कोई हैंडपंप लगाता था और चुनाव जीत जाता था। लेकिन अब माताओं बहनों तक पानी कैसे पहुंचाएं यह तय करना चाहते हैं। एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर पानी की समस्या को मिशन मोड में खत्म करना चाहते हैं। तमिलनाडु के लोगों से मन की बात में सुना है, उससे बाद मंत्रालय बनाने का फैसला लिया।”
  • ”2014 से 2019 में हमारे कार्यों में सामान्य लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हें हमने एड्रेस किया। देश जिन सपनों के साथ चल पड़ा है। जो 1950-60 के कालखंड में होना था वो मुझे 14 से 19 में करना पड़ा। पहले हमने जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं चलाईं और अब देश के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। गरीबी से लड़ना है तो दिल्ली में एसी में बैठे लोग गरीबी को परास्त नहीं कर सकते। मैं भी एसी में बैठता हूं इसलिए ऐसा कोई दावा नहीं कर सकता। गरीब ही गरीबी को खत्म कर सकता है।”
  • ”देश में भ्रष्टाचार की चर्चा हुई। हमने इसे खत्म करने में काफी सफलता पाई है। गुड और ईजी गवर्नेंस जैसी कई चीजों पर बल दिया है। हमने काफी नीचे तक लोगों को अधिकार दिए। व्यवस्था के डिजिटल होने से भी काफी फायदे हुए हैं। 21वीं सदी एशिया की सदी है, हम संकल्प से चलते हैं कि जब आजादी 100 साल होंगे, तब देश डेवलपिंग कंट्री से डेवलप्ड कंट्री की ऊंचाई को कैसे पार करे। 2047 का आधार देश के नौजवान तय करेंगे।”
    भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 75 संकल्प शामिल किए
    मोदी ने कहा- पेयजल समस्या खत्म करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे
    पहले जरूरतों को पूरा करने की योजनाएं चलाईं, अब देश के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!