कोरोना पर विजय पाने भारतीय सेना करेगी सहयोग, मध्य प्रदेश से हुई इसकी पहल

भोपाल ।

देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में भारतीय सेना भी मदद करेगी। मध्‍य प्रदेश से इसकी पहल की गई है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुदर्शन चक्र कोर कमांडर अतुल्य सोलंकी और ब्रिगेडियर आशुतोष शुक्ला ने मुलाकात कर बताया कि कोरोना संक्रमित रोगियों को सेना के अस्पतालों और आइसोलेशन केंद्रों में स्थान दिया जाएगा। इसके तहत भोपाल में 150, जबलपुर में 100, सागर में 40 और ग्वालियर में 40 बिस्‍तरों की व्‍यवस्‍था सेना करेगी। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में भी सेना की ओर से मदद की जाएगी। सेना के अधिकारियों ने मरीजों की समुचित देखभाल के लिए पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए भी आश्वस्त किया।

उधर, मुख्‍यमंत्री शिवराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी सेना के सहयोग के संबंध में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता हुई तो मध्य प्रदेश शासन सेना के अस्पतालों में आइसोलेटेड रोगियों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था करेगा। महामारी एक तरह का युद्ध है। हम सेना के साथ मिलकर लड़ेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम शिवराज ने आक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की, जिस पर उन्होंने हर संभव योगदान देने का आश्वासन दिया। सीएम आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों से संवाद भी कर रहे हैं। प्रदेश के सभी बड़े महानगरों में सरकार, स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 2000 बिस्तर के अस्पताल खोलेगी। इंदौर के राधास्वामी सत्संग न्यास के 2000 बिस्तरों जैसा प्रयोग भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य महानगरों में भी होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!