म्यांमार में तख्तापलट के बीच सैन्य सरकार ने 23000 कैदियों को रिहा किया

यंगून । म्यांमार की सैन्य सरकार ने पारंपरिक नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को 23,000 से अधिक कैदियों को रिहा कर दिया, जिसमें तीन राजनीतिक कैदी भी शामिल हैं। वहीं फरवरी में हुए तख्तापलट के मुख्य सूत्रधार सैन्य नेता ने बताया कि वह इस माह के अंत में क्षेत्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रिहा किए गए लोगों में तख्तापलट का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता शामिल हैं कि नहीं सरकारी प्रसारक एमआरटीवी ने कहा कि जुंटा प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन ऑग हेलांग ने 23,047 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें 137 विदेशी शामिल हैं और इन्हें म्यांमा से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने अन्य लोगों की सजा की अवधि भी कम की है। देश की बागडोर निर्वाचित सरकार को वापस सौंपने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया में ऐसी खबरे हैं कि मोगोक शहर में शनिवार को 3 लोग मारे गए। देश में गिरफ्तारियों और मारे गए लोगों का लेखा जोखा रखने वाले ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक तख्तापलट के बाद से 728 प्रदर्शनकारी और आम नागरिक सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए हैं। समूह का कहना है कि 3,141 लोग हिरासत में हैं, जिनमें देश की नेता आंग सान सूची भी शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!