स्विस महिला सैनिक नहीं पहनेंगी पुरुषों के अंडरवियर

बर्न  । दुनिया के विकसित देशों में माने जाने वाले स्विट्जरलैंड में सेना में तैनात महिला सैनिकों को पुरुषों के अंडरगारमेंट पहनना पड़ता है। अब लंबे समय बाद स्विट्जरलैंड सरकार इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। स्विट्जरलैंड में सेना में मौजूद महिला सैनिकों को पुरुषों के ही अंडरवियर पहनना पड़ते हैं और यह व्यवस्था देश में बीते कई सालों से चली आ रही है। लेकिन अब स्विट्जरलैंड में जैसे-जैसे सेना में महिला सैनिकों की भागीदारी बढ़ते जा रही है तो इसमें बदलाव की मांग भी होने लगी थी और अब हाल ही में स्विट्जरलैंड सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
स्विट्जरलैंड में अब बदलेगी व्यवस्था
सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद स्विट्जरलैंड में पहली बार महिला सैनिकों को महिलाओं के अंडरवियर पहनने के लिए दिए जाएंगें क्योंकि आर्मी में अधिक महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। फिलहाल महिला सैनिकों को पुरुषों के अंडरवियर के दिए जाते हैं लेकिन अब गर्म और ठंडे मौसम के लिए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के दो अलग-अलग सेटों का परीक्षण अगले महीने से शुरू होने वाला है। स्विट्जरलैंड की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना के उपकरण और वर्दी महिलाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए बहुत कम थे या ना के बराबर थे, लेकिन अब जैसे-जैसे सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है तो इसमें भी बदलाव किया जा रहा है। सेना ने कहा कि आर्मी द्वारा उपलब्ध होने वाले कपड़े और कुछ चीजें अब पूरी तरह बीते दौर की बात हो चुकी है। इसका आधुनिकीकरण करते हुए अब महिला सैनिकों को अलग से कपड़े और उपकरण दिए जाएंगे। सेना ने जल्द ही अधिक महिला भर्तियों को आकर्षित करने की घोषणा के बाद अंडरवियर के इस नियम में बदलाव करने के घोषणा की है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!