100 दिन तक चल सकती है कोरोना की दूसरी लहर, सावधान रहें

नई दिल्ली । विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर 100 दिन तक चल सकती है। जब तक 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण और सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होगी, ये लहर चलती रहेगी। इसलिए मास्क पहनने के साथ सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। यह सलाह दक्षिण पूर्व जिले की पुलिस की ओर से तैयार एडवाइजरी में दी गई है ये एडवाइजरी दिल्ली पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के लिए तैयार की गई है। 
डॉ. नीरज कौशिक द्वारा तैयार एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना वायरस का नया रूप टीके और प्रतिरोधक क्षमता से भी बच कर निकल;सकता है। दोबारा संक्रमण होने और टीका लगवा चुके लोगों में संक्रमण होने का ये अहम कारण है।एडवाइजरी में कहा गया है कि वायरस का ये नया रूप बेहद खतरनाक संक्रमण फैलाने वाला है। इसलिए परिवार के एक सदस्य के संक्रमित होने पर पूरा परिवार संक्रमण हो जाता है। ये वायरस बच्चों को भी अपना निशाना बना रहा है।डॉ.कौशिक ने कहा कि ये वायरस सामान्य आरटी-पीसीआर जांच में पकड़ में नहीं आ रहा है। हालांकि सूंघने की क्षमता खत्म हो जाना इस वायरस से संक्रमित होने की सबसे खास पहचान है। अभी तक सामने आए ट्रेंड के मुताबिक इस वायरस का प्रसार सतह पर नहीं हो रहा है। इसलिए सतहों को डिसइंफेक्ट करने की ज्यादा जरूरत नहीं है उन्होंने कहा कि किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 15 मिनट से ज्यादा रहने पर आपके संक्रमित होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं मोटापा, मधुमेह, किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अधिक व्यायाम और जंक फूड से बचने की सलाह भी दी है। वहीं जूस, नारियल पानी और दलिया जैसे पदार्थ लेने की भी सलाह दी है।
 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!