शहडोल में ऑक्सीजन की कमी से 12 कोविड मरीजों की मौत, MP में चढ़ा सियासी पारा

शहडोल. बेकाबू कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा. मध्य प्रदेश के शहडोल में उस वक्त हड़कंप मच गया गया, जब यहां ऑक्सीजन की कमी से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई. यह घटना शहडोल मेडिकल कॉलेज में हुई. इसके अलावा अन्य वजहों से 10 और कोविड मरीजों की मौत 24 घंटे में यहां हुई है.इन 12 मौतों की पुष्टि शहडोल के अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भी की है. जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन का प्रेशर शनिवार रात 12 बजे अचानक कम हो गया. इसके बाद मरीज तड़पने लगे. परिजन मास्क दबा कर उन्हें राहत देने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नाकाम रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा
मामले को लेकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया- अब शहडोल में ऑक्सिजन की कमी से मौतों की बेहद दुखद ख़बर ? भोपाल , इंदौर , उज्जैन , सागर , जबलपुर , खंडवा , खरगोन में ऑक्सिजन की कमी से मौतें होने के बाद भी सरकार नहीं जागी ? आख़िर कब तक प्रदेश में ऑक्सिजन की कमी से यूं ही मौतें होती रहेगी ? शिवराज जी आप कब तक ऑक्सिजन की आपूर्ति को  कर झूठे आंकड़े परोसकर , झूठ बोलते रहेंगे , जनता रूपी भगवान रोज़ दम तोड़ रही है ? प्रदेश भर की यही स्थिति , अधिकांश जगह ऑक्सिजन का भीषण संकट ? रेमड़ेसिविर इंजेक्शन की भी यही स्थिति , सिर्फ़ सरकार के बयानो में व आंकड़ो में ही ऑक्सिजन व रेमड़ेसिविर उपलब्ध , अस्पतालों से ग़ायब ? सरकार काग़ज़ी बैठकों से निकलकर मैदानी स्थिति सम्भाले , स्थिति बेहद विकट , प्रदेश वासियो को इस संकट से निकाले , ऑक्सिजन की आपूर्ति के युद्ध स्तर पर प्रयास करे , स्थितियाँ भयावह होती जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!