चेन्नई ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी,

चेन्नई ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, धोनी का IPL में CSK के लिए यह 200वां मैच

IPL 2021 का 8वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुंबई में खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। धोनी का चेन्नई टीम के लिए IPL में यह 200वां मैच है। बतौर कप्तान टूर्नामेंट में यह उनका 190वां मैच है। फिलहाल, पंजाब किंग्स के ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।

दोनों टीम में कोई बदलाव नहीं

धोनी और पंजाब टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने अपनी-अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। चेन्नई की टीम पंजाब के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतने उतरेगी। पिछले सीजन के दोनों मैच में CSK ने पंजाब को शिकस्त दी थी। इस सीजन में चेन्नई को अपने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से जीता था। मुकाबला उसी वानखेड़े स्टेडियम में है जहां चेन्नई को हार और पंजाब को जीत मिली थी।

दोनों टीमों के 4-4 विदेशी खिलाड़ी

चेन्नई की प्लेइंग-11 में फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, सैम करन और ड्वेन ब्रावो विदेशी प्लेयर्स हैं। वहीं, पंजाब के कप्तान राहुल ने क्रिस गेल, निकोलस पूरन, जे रिचर्ड्सन और राइली मेरिडिथ को शामिल किया है।


दोनों टीमें:

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोइन अली, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर।
पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जे रिचर्ड्सन, मुरुगन अश्विन, राइली मेरिडिथ, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

वानखेड़े के सुपरस्टार हैं राहुल

पंजाब के कप्तान केएल राहुल को वानखेड़े स्टेडियम की पिच बहुत भाती है। उन्होंने यहां पिछली 4 टी-20 पारियों में 91, 91, 100* और 94 रनों की पारी खेली है। यहां कुल 7 टी-20 पारियों में राहुल ने 71.33 की औसत से 428 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 152.85 का रहा है।

तेज गेंदबाजों का दबदबा

IPL के इस सीजन में वानखेडे़ में हुए 3 मैचों में फास्ट बॉलर्स ने 34 विकेट लिए हैं। लिहाजा एक बार फिर टीमों का भरोसा तेज गेंदबाजी पर ही हो सकता है।


पावर हिटिंग न कर पाना चेन्नई की समस्या

CSK ने अपना टीम कॉम्बिनेशन चेपॉक स्टेडियम की धीमी पिच के हिसाब तैयार किया है, लेकिन इस सीजन में होम ग्राउंड पर मैच न होने से धोनी की टीम थोड़ी मुश्किल में दिख रही है। वानखेड़े की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और उसके लिहाज से चेन्नई की बल्लेबाजी थोड़ी धीमी पड़ जाती है।

2020 में भी UAE में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिचों पर CSK की टीम संघर्ष करती दिखी थी। दूसरी ओर पंजाब की टीम के लिए इस तरह की कोई समस्या नहीं है। पंजाब का टॉप ऑर्डर काफी खतरनाक है। कप्तान राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन टॉप-4 में बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

गेंदबाजी में दोनों टीम की अलग-अलग समस्या

गेंदबाजी के मोर्चे पर दोनों ही टीमों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। सपाट पिचों पर रफ्तार वाले गेंदबाज की जरूरत होती है, लेकिन चेन्नई के अधिकांश मीडियम पेसर 125-130 किलोमीटर की रफ्तार वाले हैं। वहीं, पंजाब के विदेशी गेंदबाज भारतीय पिचों के हिसाब से लेंथ एडजस्ट नहीं कर पाए हैं। रिले मेरिडिथ और जे रिचर्डसन दोनों ही राजस्थान के खिलाफ मैच में संघर्ष करते दिखे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!