मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन के पार, डिकॉक के बाद ईशान भी पवेलियन लौटे

चेन्नई:IPL 2021 का 17वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जवाब में मुंबई टीम ने 2 विकेट गंवाकर 50+ रन बना लिए हैं। फिलहाल, कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

मुंबई की खराब शुरुआत रही। टीम ने 7 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया। पारी के दूसरे ओवर में स्पिनर दीपक हुड्डा ने क्विंटन डिकॉक को 3 रन पर कैच आउट कराया। टीम को 26 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 17 बॉल पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने उन्हें विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

IPL 2021 Highlights, PBKS vs MI: Punjab Kings beat Mumbai Indians by 9  wickets - The Times of India : 17.4 : Punjab Kings : 132/1

बिश्नोई सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे

पंजाब के कप्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मुरुगन अश्विन को बाहर कर उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया। यह इस सीजन में बिश्नोई का पहला मैच है। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी टीम के लिए 100वां मैच खेलने उतरे हैं।

दोनों टीम में शामिल विदेशी प्लेयर

मुंबई की प्लेइंग-11 में कप्तान रोहित ने विदेशी प्लेयर क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल, मोइसेस हेनरिक्स, निकोलस पूरन और फैबियन एलेन विदेशी खिलाड़ी हैं।


दोनों टीम

पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मोइसेस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरूख खान, फैबियन एलेन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
मैच शुरू होने से ठीक पहले पिच का मुआयना करते हुए जसप्रीत बुमराह और जहीर खान।
मैच शुरू होने से ठीक पहले पिच का मुआयना करते हुए जसप्रीत बुमराह और जहीर खान।
पंजाब पिछले 3 मैच हारकर आ रही है

मुंबई की टीम 4 मैचों से 4 अंक लेकर पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब की टीम 4 मैचों में 2 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। इन टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में दो सुपर ओवर की नौबत आई थी। इसे आखिरकार पंजाब ने जीता था।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। वहीं, पंजाब की टीम हार की हैट्रिक बनाकर इस मैच में आ रही है।


मैच में इन आंकड़ों पर रहेगी नजर

मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के लिए अब तक 981 रन बना चुके हैं। यानी वे 19 रन बनाते ही इस टीम के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे।
मुंबई के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या IPL में विकेटों का अर्धशतक लगा सकते हैं। उनके नाम अब तक 75 मैचों में 49 विकेट हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!