दमोह उपचुनाव:होटल के बाहर सरकारी गाड़ी में लाखों रुपए होने का आरोप

दमोह:होटल के बाहर सरकारी गाड़ी में लाखों रुपए होने का आरोप; पता चलते ही ‘क्वारेंटाइन’ कांग्रेस प्रत्याशी टंडन समर्थकों को लेकर विरोध जताने पहुंचे

क्लब हाउस के बाहर खड़ी कार।

श्याम नगर स्थित क्लब हाउस के बाहर खड़ी कार में रुपए होने का आरोप, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा।
एक दिन पहले पॉजिटिव आने से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन क्वारेंटाइन किए गए थे, उनके भाई का दावा कि रात में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
दमोह विधानसभा-55 के उपचुनाव में चुनाव प्रचार थमने के बाद पार्टियों ने जीत के लिए हर हथकंड़े अपनाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार दोपहर श्याम नगर स्थित क्लब हाउस के बाहर खड़ी मप्र शासन लिखी गाड़ी में कांग्रेसियों ने रुपए होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की खबर मिलते ही कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से क्वारेंटाइन किए गए कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन मौके पर पहुंचे और भीड़ के बीच मौजदू रहे। हालांकि उनके भाई डॉ. अनिल टंडन का कहना है कि दोबारा कोरोना जांच में प्रत्याशी अजय टंडन की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब सवाल यह है कि कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के दूसरे ही दिन प्रत्याशी भीड़ के बीच कैसे आ सकते हैं। नियमानुसार उन्हें होम क्वारंटाइन में ही होना चाहिए।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के होटलों में बाहरी लोगों के होने की जांच कर रहे थे। इसी बीच वे श्याम नगर पहुंचे। जहां क्लब हाउस के बाहर खड़ी कार MP 04 CZ 4692 के पास जाकर देखा तो उसमें रुपए नजर आए। रुपए देख कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी टंडन को मामले की खबर दी। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ टंडन मौके पर पहुंचे। मामले में कांग्रेसियों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन 2 घंटे बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच दोपहर करीब 2.45 बजे पुलिस की मौजूदगी में कार चालक कार लेकर मौके से चला गया। विरोध करने सामने आए कांग्रेसियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया।

मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने समर्थकों के साथ।


टंडन का आरोप-रूम नंबर 101 में हैं करोड़ों रुपए

मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने आरोप लगाते हुए कहा होटल के रूम नंबर 101 में करोड़ों रुपए रखे हैं। वहीं, कार में भी लाखों रुपए रखे हुए हैं। प्रशासन व पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कार की चॉबी नहीं है तो जब्त कर थाने ले जाएं और पंचनामा बनाकर खुलवाएं। लेकिन पुलिस हमें यहां से भगा रही है। धारा-144 का हवाला देकर हमारे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई करें तो हम चले जाएंगे। दमोह में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!