शिवपुरी जिला अस्पताल में कोरोना मरीज की ऑक्सीजन मशीन वार्ड ब्वाॅय ने निकाली, सुबह तडपकर मौत

शिवपुरी जिला अस्पताल की घटना कोरोना मरीज की ऑक्सीजन मशीन वार्ड ब्वाॅय ने निकाली, सुबह तडपकर मौत.

शिवपुरी: जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज सुरेन्द्र शर्मा की बीते बुधवार की सुबह तडपकर मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी हालत पहले से ही खराब थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल का झूठ पकड में आ गया। फुटेज में साफ दिखा कि मंगलवार की रात 11 बजे सुरेन्द्र अपने बेटे दीपक के साथ बात कर रहे हैं। इसके बाद दीपक चला गया और सुरेन्द्र भी सो गये। इसके कुछ समय बाद एक वार्ड ब्वाॅय सुरेन्द्र के पलंग के पास आया और यहां लगा पोर्टेबल आॅक्सीजन कंसट्रेटर निकालकर ले गया। सुबह करीब 5 बजे मरीज तडपने लगा, तो भी डाक्टर-नर्स कोई भी देखने नही आया। किसी ने भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट नही दिया। सुबह जब दीपक वार्ड में पहुंचा, तो यहां पिता को पलंग पर बुरी तरह तडपता देखा। दीपक के मुताबिक वार्ड में स्ट्रेचर नही मिला, तो मैं अपने पिता को पीठ पर लादकर आईसीयू में ले गया। लेकिन थोडी ही देर बाद पिता की मौत हो गई। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिवपुरी से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!