‘मोदी जी की सेना’ वाले बयान पर लिया आड़े हाथ,यूपी के सीएम योगी को बताया देशद्रोही:जनरल वीके सिंह

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘मोदी जी की सेना’ वाले बयान पर बवाल जारी है। अब केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने इस बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस बयान की आलोचना करते हुए सीएम योगी को देशद्रोही तक बता डाला। बता दें कि एक अप्रैल को गाजियाबाद में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के चुनाव प्रचार में भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहा था।

भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहना उचित है। एक इंटरव्यू में वीके सिंह ने कहा, “अगर कोई कहता है कि भारत की सेना मोदी की सेना है तो वो गलत भी है और देशद्रोही भी। भारत की सेना भारत की है, किसी पॉलिटिकल पार्टी की नहीं हैं।”

वीके सिंह ने इंटरव्यू में आगे कहा, ” अगर भारत की सेना की बात करते हैं तो सिर्फ भारत की सेना की ही बात हो। मोदी जी की सेना या बीजेपी की सेना और भारत की सेना में काफी फर्क है।”

हालांकि इस सवाल के जवाब के दौरान उन्होंने सफाई देने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रचार में सब लोग अपने आप को सेना भी बोलते हैं। लेकिन हम किस सेना की बात कर रहे हैं। इस ध्यान देना हो होगा। हमे चुनाव में देखना होगा कि क्या हम भारत की सेना की बात कर रहे हैं या पॉलिटकल वर्कर्स की।

चलिए बताते है कि पूरा विवाद कब और कहा का है। पूरा मामला एक अप्रैल का है। जहां गाजियाबाद में योगी अदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते हैं और ‘मोदी जी की सेना’ यानी भारतीय सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है।” इस दौरान मंच पर वीके सिंह भी मौजूद थे।

योगी के इस बयान पर सैन्य अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी। ऐडमिरल रामदास और नॉर्दन कमांड के हेड रहे जनरल हुड्डा ने कहा था कि सेना का राजनीतिकरण किया जा रहा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी सीएम योगी इस बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!