फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज का कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा ने कहा कि फिल्म से उसका कोई लिंक नहीं है लेकिन वह फिल्म की रिलीज को समर्थन करते हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार हर किसी को है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि फिल्म पीएम मोदी के प्रमोशन के लिए बनाई गई है, लिहाजा इसकी रिलीज पर रोक लगानी चाहिए।

फिल्म को लेकर चुनावा आयोग ने 1 अप्रैल को भाजपा से जवाब मांगा था। जिसके जवाब में भाजपा ने कहा कि विवेक ओबराय की फिल्म से हमारा कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन हम फिल्म की रिलीज का समर्थन करते हैं, अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार हर किसी को है, लिहाजा फिल्म को रिलीज होने देना चाहिए। इससे पहले चुनाव आयोग ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। फिल्म के निर्माताओं ने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बन रही ये फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही है। विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात के कई हिस्सों में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म को ‘सरबजीत’ और ‘मैरी कॉम’ के डायरेक्टर ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!