कोरोना को देखते हुए ममता ने चुनाव आयोग को बाकी चार चरणों के चुनाव एक साथ कराने का कहा

नई दिल्ली । बढ़ते कोरोना को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से बचे चार चरणों के चुनाव एक साथ कराने का कहा है। ममता बनर्जी का यह सुझाव ऐसे वक्त आया है, जब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल के चुनाव आयोग ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें बाकी बचे चरणों के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की राय जानी जाएगी। 
हालांकि चुनाव आय़ोग ने पहले ही स्पष्ट कह दिया है कि बाकी चरणों के विधानसभा चुनाव को एक साथ कराना संभव नहीं हैइस मामले को लेकर ऊहापोह उसने खत्म कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम को ट्वीट कर कहा, महामारी को देखते हुए हमने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव आठ चरणों में कराने का कड़ा विरोध किया था। अब जब बंगाल में कोरोना के मामले बेतहाशा तरीके से बढ़ रहे हैं तो चुनाव आयोग से यह गुजारिश है कि बाकी चरणों के चुनाव को एक साथ ही निपटा दिया जाए। यह लोगों को कोरोना के जोखिम से बचाएगा और संक्रमण को भी कम किया जा सकेगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!